हरिद्वार, अगस्त 10 -- Haridwar News: गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आधारशिला है। संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण, संवर्धन और सम्मान कर इनके मूल्यों को सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। दुनिया में भारत की पहचान आज भी उसकी परंपराओं और संस्कारों से है। यह बात रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सोमवार को सेक्टर-दो भेल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के माधव विशाल सभागार में संस्कार भारती की हरिद्वार महानगर इकाई की ओर से आयोजित नटराज पूजन एवं कला गुरुजन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम का आयोजन खेल एवं सांस्कृतिक महासंघ के सहयोग से किया गया। यह भी पढ़ें- शिक्षा, संस्कृति और संस्कार से ही मजबूत होगा समाज: विधायककार्यक्रम का महत्व आदेश चौहान ने कहा कि संस्कार भारती की हरिद्वार महानगर इकाई पिछले चार-पांच वर्षों से संस्कृति, सं...