Haridwar News: गुरुकुल में कर्मचारियों का आंदोलन तेज सफाई मजदूर संघ ने समर्थन दिया
हरिद्वार, अक्टूबर 18 -- Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के धरने और अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल को सफाई मजदूर संघ ने भी समर्थन दिया है। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन तेज हो रहा है। शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन का क्रमिक धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं, अस्थायी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 28वें दिन भी जारी रही। शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज और महामंत्री नरेंद्र मलिक ने कहा कि कर्मचारियों को उनके देय लाभ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों की लड़ाई में किसी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यवाहक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.