Haridwar News: गायत्री विद्यापीठ में स्काउट-गाइड शिविर प्रारंभ,
हरिद्वार, अक्टूबर 11 -- Haridwar News: हरिद्वार के शांतिकुंज स्थित गायत्री विद्यापीठ में चार दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में विद्यार्थियों को जीवनोपयोगी कौशल और सामाजिक जिम्मेदारियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। गायत्री विद्यापीठ की प्रबंधिका शेफाली पण्ड्या ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। शिविर में 130 स्काउट-गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं, जिन्हें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यावहारिक जीवन कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर शैफाली पण्ड्या ने कहा कि स्काउट-गाइड ये जीवन को सही दिशा देने वाली शिक्षा का नाम हैं। विद्यार्थियों को स्वयं के प्रति, ईश्वर के प्रति और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना तथा उनका पालन करना सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सहयोग की भावना को जीवन में उतारकर विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.