Haridwar News: गायत्री विद्यापीठ में विज्ञान और भारतीय संस्कृति का संगम
हरिद्वार, अक्टूबर 24 -- Haridwar News: गायत्री विद्यापीठ, शांतिकुंज में शनिवार को विज्ञान एवं हस्तकला प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और नवाचार से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं, हस्तनिर्मित कलाकृतियों, चित्रकला, सामाजिक विज्ञान की परियोजनाओं और राम दरबार की झांकी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। प्रदर्शनी का शुभारंभ गायत्री विद्यापीठ की प्रमुख शैफाली पंड्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और कलाकृतियां देखीं तथा उनकी वैज्ञानिक जिज्ञासा, मेहनत और रचनात्मकता की सराहना की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करते हुए अपनी वैज्ञानिक समझ का परिचय दिया। प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण 'हमारे आदर्श, हमारा गौरव एवं हमारे महापुरुष' विषय पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.