Haridwar News: गाजीवाली में हाईवे किनारे बस्ती में जलभराव, बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी
हरिद्वार, अगस्त 10 -- Haridwar News: सोमवार की बारिश के बाद गाजीवाली ग्राम पंचायत की हाईवे किनारे बस्ती (नई गाजीवाली) में फिर जलभराव हो गया। करीब एक माह पहले भी बस्ती में पानी भर गया था। ग्रामीणों के अनुसार पिछली बार जमा पानी पूरी तरह सूख भी नहीं पाया था। अब दोबारा बारिश होने से परेशानी और बढ़ गई है। अंबेडकर पार्क से बस्ती की ओर आने वाले रास्ते पर घुटनों से ऊपर तक पानी जमा होने से आवागमन बंद है। मुख्य आबादी और दुकानों तक जाने के लिए ग्रामीणों को हाईवे की ओर से करीब डेढ़ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। सोहन पाल सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक कुमार, देवराज और घनश्याम आदि ग्रामीणों ने बताया कि पहले जनप्रतिनिधियों की ओर से वन क्षेत्र से हाईवे पार कर बस्ती की ओर आने वाले पानी को जलभराव की वजह बताया जाता था। अब उस पानी को बरसाती नाले की ओर मोड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.