हरिद्वार, सितम्बर 9 -- Haridwar News: धर्मनगरी में बुधवार को गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय धूप की तपिश बढ़ने से बाजार और सड़कों पर निकलने वाले लोग परेशान रहे। गर्मी से बचने के लिए लोग छांव की तलाश करते दिखे। वहीं ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का असर बढ़ गया।आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...