Haridwar News: गणेश चतुर्थी पर महिलाओं ने दिया सशक्तिकरण का संदेश
हरिद्वार, सितम्बर 10 -- Haridwar News: भूपतवाला क्षेत्र के सत्यम विहार के समीप गंगा बाग में आरोहण ग्रुप की ओर से गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और संगीतमय आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने सामाजिक सहभागिता और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में वार्ड नंबर एक की पार्षद सुनीता शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। उन्होंने आरोहण ग्रुप की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं समाज की मजबूत आधारशिला हैं। सामाजिक विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। आरोहण ग्रुप की संस्थापक विनिता शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.