Haridwar News: गणपति धाम और ज्वालापुर में विद्युत तारों में आग लगी
हरिद्वार, जुलाई 4 -- Haridwar News: कनखल के गणपति धाम फेज दो और ज्वालापुर के कोटरवान क्षेत्र में देर रात विद्युत तारों में आग लग गई। इस दौरान तारों से आग की बड़ी लपटे उठाने लगी। दोनों स्थानों पर तारों में आगजनी के दौरान ब्लास्ट हो गया। इसके बाद दोनों क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई बाधित हो गई। सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी तारों की मरम्मत करने पहुंचे। करीब चार घंटे बाद बिजली सप्लाई चालू होने से लोगों को राहत मिली। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को कनखल और ज्वालापुर की करीब चार हजार की आबादी बिजली सप्लाई बाधित होने से परेशान रही। रात के समय बिजली गुल होने से लोगों के पसीने निकल गए। इस दौरान बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की बड़ी दिक्कत उठानी पड़ी। गनीमत रही कि आग लगने के बाद विद्युत तार टूट कर जमीन पर नहीं गिरी। तार टूटने से राहगीरो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.