Haridwar News: गड्ढों में तब्दील बहादराबाद बाईपास की सर्विस रोड, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
हरिद्वार, अक्टूबर 4 -- Haridwar News: बहादराबाद बाईपास की सर्विस रोड इन दिनों गड्ढों में तब्दील है। बहादराबाद की ओर जाने वाला रास्ता बंद होने से इसी मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में बदहाल सड़क वाहन चालकों के लिए परेशानी और हादसे का सबब बन रही है। बहादराबाद की ओर जाने वाला रास्ता बंद होने के कारण बहादराबाद जाने वाला ट्रैफिक सर्विस रोड से होकर गुजर रहा है। ऐसे में इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ रहा है। कई जगह गड्ढों से बचने के लिए वाहनों को अचानक दिशा बदलनी पड़ती है, जिससे सामने से आने वाले वाहनों के साथ टकराव का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सर्विस रोड की स्थिति काफी समय से खराब है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.