Haridwar News: गऊघाट पर महिला के आरोप के बाद युवक की पिटाई
हरिद्वार, जुलाई 21 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। हर की पैड़ी स्थित गऊघाट पर सोमवार रात को एक महिला के आरोप के बाद जमकर हंगामा हो गया। स्नान के बाद चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही महिला ने एक युवक पर चेंजिंग रूम में झांकने की कोशिश करने का आरोप लगाया। महिला के शोर मचाने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपित युवक की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने युवक की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के आरोप के बाद भीड़ ने भी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को शांत कराया। घटना के बाद हर की पैड़ी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि घाट के आसपास असामाजिक तत्वों और नशे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.