Haridwar News: गंगा में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
हरिद्वार, जुलाई 8 -- Haridwar News: नीलधारा गंगा की पिचिंग पर बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस और आपदा मित्रों को रेस्क्यू के लिए मशक्कत करनी पड़ी। आर्यनगर उर्फ गाजीवाली की नंद विहार कॉलोनी के पास इवारा होटल के पीछे गंगा में शव दिखने की सूचना पर पुलिस और आपदा मित्रों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बूंदाबांदी के बीच रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला गया। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। रेस्क्यू में आपदा मित्र ललित ढोंडियाल, शुभम, अजय और अमित कुमार शामिल रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: गंगा की रेत पर मिला अधेड़ का शव पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रनियां के पास हाईवे किनारे मिला युवक का शव
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.