Haridwar News: गंगा में थार उतारकर रील बनाना पड़ा भारी, अचानक बढ़े जलस्तर में फंसी कार
हरिद्वार, जुलाई 10 -- Haridwar News: सोशल मीडिया पर रील बनाने और स्टंट करने का शौक कुछ युवकों को भारी पड़ गया। कनखल क्षेत्र के बजरीवाला में युवक अपनी थार गाड़ी गंगा नदी के भीतर ले जाकर वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया और थार नदी के बीच फंस गई। कार में सवार युवकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद और क्रेन की सहायता से वाहन को सुरक्षित बाहर निकलवाया। मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस ने थार को सीज कर दिया। घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक कुछ युवक थार की इंजन क्षमता परखने और स्टंट करते हुए रील बनाने के उद्देश्य से गंगा किनारे पहुंचे थे। उन्होंने वाहन को नदी के भीतर उतार दिया, लेकिन अचानक जलस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.