Haridwar News: गंगा में कूदी महिला को बचाया, पहचान के लिए कई जिलों में तलाशे परिजन
हरिद्वार, नवम्बर 7 -- Haridwar News: चंडीघाट पर गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश करने वाली महिला को बचाने के बाद श्यामपुर पुलिस ने उसके घरवालों की तलाश में कई जिलों से संपर्क किया। महिला अपनी पहचान बताने को तैयार नहीं थी। वह बचाए जाने से नाराज थी और बार-बार जान देने की बात कह रही थी। सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने और लगातार खोजबीन के बाद पुलिस को उसके मथुरा स्थित घर का पता चला। इसके बाद महिला को उसके परिजनों से मिला दिया गया। कोतवाली प्रभारी श्यामपुर नितेश शर्मा के अनुसार, पांच नवंबर को नमामि गंगे घाट पर महिला के गंगा में कूदने की सूचना मिली थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाल लिया। चौकी लाने पर उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने अपना नाम-पता बताने से इनकार कर दिया। महिला की हालत को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.