हरिद्वार, नवम्बर 7 -- Haridwar News: कुंभ मेले की तैयारियों के तहत गंग नहर बंदी के दौरान घाटों के निर्माण और मरम्मत का महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर लिया गया है। मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने दिन-रात काम कराकर जलमग्न हिस्सों के निर्माण और मरम्मत कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनुभव नौटियाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार में करीब सवा तीन किलोमीटर क्षेत्र में 10 नए घाटों का निर्माण कराया जा रहा है। इनका अधिकांश काम पूरा हो चुका है। शेष निर्माण कार्य 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपर गंगा कैनाल के 34 और एस्केप चैनल के 22 पुराने घाटों के जलमग्न हिस्सों की मरम्मत भी पूरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: मध्यरात्रि से गंगनहर में जल की निकासी शुरू,...