Haridwar News: गंगा बंदी के दौरान घाटों और रेगुलेटरों पर चला सफाई अभियान, 14 टन कूड़ा उठाया
हरिद्वार, अक्टूबर 22 -- Haridwar News: गंगा बंदी के दौरान घाटों और आसपास के क्षेत्रों में जमा कूड़े को हटाने के लिए दूसरे दिन भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम और अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की टीमों ने मालवीय घाट और मायापुर हेड रेगुलेटर पर सफाई की। नगर निगम ने करीब आठ टन और अकुम्स कंपनी ने 60 कुंतल कूड़ा एकत्र किया। इसके अलावा रोडवेज परिसर और भगवानपुर के लोकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र में भी सफाई अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मेलाधिकारी सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने डाम कोठी के पास मायापुर हेड रेगुलेटर पर सफाई की। यह भी पढ़ें- Haridwar News: कुंभ से पहले गंगा घाटों की सफाई में जुटा एकम्स यहां जमा कूड़ा-कचरा हटाकर करीब आठ टन कचरा एकत्र किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.