Haridwar News: गंगा कथा सुनने शुद्ध होता है मन-पंडित अधीर कौशिक
हरिद्वार, अगस्त 5 -- Haridwar News: श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में रोशनाबाद जिला जेल में आयोजित संगीतमय गंगा कथा के दौरान कथाव्यास पंडित संजय कृष्ण ने गंगोत्री से गंगासागर तक पड़ने वाले विभिन्न तीर्थो का महत्व बताया। कहा कि मानव कल्याण के लिए पृथ्वी पर आयी गंगा की महिमा अनंत है। गंगा जल के दर्शन और आचमन मात्र से ही कल्याण हो जाता है। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि कारागार में इस तरह के धार्मिक आयोजन से कैदियों के मन में सकारात्मक बदलाव आता है। धर्म और संस्कार से जुड़कर ही व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि मां गंगा की कथा सुनने से मन शुद्ध होता है और पापों का नाश होता है। भगवा हिंदू सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप रोड, प्रदेश प्रवक्ता दीपक पवार, स्वामी रूद्रानंद सरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.