हरिद्वार, जुलाई 13 -- Haridwar News: बहादराबाद थाना क्षेत्र के डीपीएस दौलतपुर के पास गंगनहर में एक वर्षीय बेटी के साथ लापता हुई विवाहिता के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। महिला के भाई की तहरीर पर बहादराबाद पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, देर शाम तक गंगनहर में लापता मां-बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस और जल पुलिस की टीमों ने दिनभर नहर में तलाश अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, रायपुर दरेड़ा (थाना पथरी) निवासी भूपेंद्र कुमार ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन सरिता की शादी 27 जून 2020 को कोटा मुरादनगर निवासी अर्जुन से हुई थी। विवाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग कार की मांग कर रहे थे। आरोप है कि पति अर्जुन, ससुर बालेश्वर, सास कलावती और ननद शीतल और बुलबुल द...