Haridwar News: खाद्य सुरक्षा, जीएसटी की कार्रवाई पर व्यापारियों का भेदभाव का आरोप
हरिद्वार, सितम्बर 5 -- Haridwar News: खाद्य सुरक्षा और जीएसटी विभाग की कार्रवाई को लेकर शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के पदाधिकारियों ने भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं। शनिवार को स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा कि नियमों का पालन कराने में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। खाद्य सामग्री बेचने वाले स्थाई प्रतिष्ठानों के साथ अस्थाई दुकानों और ठेलियों की भी नियमित जांच होनी चाहिए। शनिवार को बैठक में शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को विभागीय कार्रवाई से आपत्ति नहीं है। लेकिन कार्रवाई सभी के खिलाफ समान रूप से होनी चाहिए। कहा कि शहर में बड़ी संख्या में अस्थाई दुकानों पर खाद्य सामग्री बेची जा रही है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों की जांच उन अस्थाई दुकानों पर भी जरूरी है। बैठक में व्यापारियों ने जीएसट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.