Haridwar News: खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले जांचें गुणवत्ता, पैकिंग और एक्सपायरी डेट
हरिद्वार, अक्टूबर 27 -- Haridwar News: त्योहारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की आशंका के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं से खरीदारी में सतर्कता बरतने की अपील की है। वहीं, मिलावट के मामलों में कार्रवाई के बावजूद पिछले करीब एक साल में सजा सुनाए जाने के दो ही मामले सामने आए हैं। दोनों मामले पनीर बनाने वाली इकाइयों से जुड़े हैं। सीजेएम कोर्ट ने इनके संचालकों को छह-छह माह की कैद और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि तीन अक्टूबर को नन्हेड़ा अनंतपुर स्थित इकाई पर छापेमारी की गई थी। वहां दो कुंतल अधबना पनीर, 20 किलो पामोलिन तेल और 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर मिला था। विभाग ने अधबना पनीर और पाम ऑयल नष्ट करा दिया था। वहीं, 13 अक्तूबर को लक्सर के संघीपुर गढ़ी स्थित इकाई में करीब तीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.