Haridwar News: खबर का असर: पंडित गोविंद बल्लभ पार्क में शुरू हुई सफाई
हरिद्वार, अगस्त 11 -- Haridwar News: देवपुरा स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रकाशित खबर का नगर निगम प्रशासन ने संज्ञान लिया है। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने पार्क में सफाई अभियान शुरू कर दिया। टीम ने पार्क में उगी झाड़ियों और घास की सफाई के साथ ही अन्य स्थानों पर जमा गंदगी को हटाने का काम शुरू किया। हिंदुस्तान की टीम ने शहर के विभिन्न पार्कों की स्थिति को लेकर पड़ताल की थी। मंगलवार के संस्करण में 'पार्क विकसित कर रखरखाव भूले, झाड़ियों में गुम हो गए झूले' शीर्षक से पंडित गोविंद बल्लभ पार्क समेत अन्य पार्कों की बदहाली को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के कुछ घंटे बाद ही नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और पार्क में सफाई कार्य शुरू करा दिया। पार्क में लंबे समय से झाड़ियों के बढ़ने और साफ-सफाई के अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.