Haridwar News: खनन लॉट की अवधि बढ़ाने की मांग, पूर्व कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन
हरिद्वार, सितम्बर 1 -- Haridwar News: उत्तराखंड वन विकास निगम के खनन लॉट की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने जनहित के साथ ही वन विकास निगम और सरकार के राजस्व को देखते हुए खनन लॉट की अवधि बढ़ाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के गेंडीखाता, लालढांग, श्यामपुर और चिड़ियापुर में बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका खनन कार्य से जुड़ी है। खनन कार्य बंद होने से श्रमिकों और इससे जुड़े अन्य लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन में बताया गया कि स्वीकृत खनन लॉट में निर्धारित अवधि के भीतर ही खनन कार्य किया जाता है। कई लॉट की अवधि समाप्त हो चुकी है, जबकि कुछ की अवधि समाप्त होने वाली है। ऐसे में खनन कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.