Haridwar News: क्षतिग्रस्त पेयजल की मुख्य पाइप लाइन से हो रही पानी की बर्बादी
हरिद्वार, जुलाई 26 -- Haridwar News: हरिद्वार हरकी पैड़ी क्षेत्र में हाथी पुल के पास उत्तराखंड जल संस्थान की पानी की मुख्य पाइप लाइन लीकेज हो गई है। लीकेज पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा है। साथ ही सड़क पर पानी बहने से व्यापारियों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद जल संस्थान लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत का काम नहीं कर रहा है। हाथी पुल के पास जल संस्थान की पाइप लाइन दो स्थानों पर लीकेज हो गई है। पिछले एक सप्ताह से लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत का काम नहीं किया गया है। इस कारण आसपास के क्षेत्रों में दूषित पानी सप्लाई होने की समस्या बन रही है। साथ ही पिछले एक सप्ताह से सड़क पर लगातार पानी बहने से सड़क की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। आरोप है कि कई दफा मांग करने और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.