Haridwar News: क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से रोजाना हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
हरिद्वार, सितम्बर 24 -- Haridwar News: हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक ओर श्रद्धालु और स्थानीय लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं कांगड़ा घाट के पास क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से रोजाना हजारों लीटर पानी सड़क और पुल पर बहकर बर्बाद हो रहा है। कई दिनों से जारी लीकेज को लेकर व्यापारियों ने जल संस्थान पर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। कांगड़ा घाट के समीप पुल पर पेयजल लाइन में कई दिनों से लीकेज के कारण लगातार पानी बह रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद लीकेज की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे जहां हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, वहीं सड़क और पुल पर पानी जमा होने से लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है। हरकी पैड़ी क्षेत्र के व्यापारी दिनेश शर्मा ने बताया कि कांगड़ा घाट के समीप पेयजल लाइन में कई दिनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.