हरिद्वार, सितम्बर 10 -- Haridwar News: न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे छह वारंटियों को पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गोविंदपुर निवासी सुशील कुमार, भौरी निवासी मंजीत, दौलतपुर निवासी लोकेश, अमित पाल और प्रीतम तथा सुल्तानपुर माजरी निवासी आशू शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...