हरिद्वार, सितम्बर 5 -- Haridwar News: कृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कॉन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का स्थानीय लोगों ने आनंद लिया। खड़खड़ी स्थित इस्कॉन मंदिर के सेवादारों ने आर्यनगर स्थित बैंक्वेट हॉल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान जय जगदीश दास ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम नगर संकीर्तन से शुरू किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में प्रतिभाग किया। शुक्रवार को जन्माष्टमी पर सुंदर झांकियां बनाई गई जिसमें भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन और 56 भोग शामिल है। शनिवार को नंदोत्सव के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आशीर्वाद और प्रसाद लिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: द्रोण वाटिका में भव्यता से मनाया...