हरिद्वार, सितम्बर 8 -- Haridwar News: सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में सोमवार शाम नाले के तेज बहाव में बही छह वर्षीय विधिका का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर ब्रिगेड और शिवालिक नगर पालिका की टीम ने रातभर तलाश की। मंगलवार सुबह भी अभियान दोबारा शुरू किया गया, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल पाया। नाले में कई टन कूड़ा जमा होने के साथ ही स्थानीय लोगों की ओर से सीवर लाइन डाले जाने से कई जगह पानी का रास्ता बाधित है। घनी आबादी के कारण नाले के आसपास अतिक्रमण और निर्माण भी है। ऐसे में टीम को तलाशी में दिक्कत आ रही है। जेसीबी की मदद से नाले से कूड़ा हटाया जा रहा है और संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भी नाले में उतरकर बच्ची को खोज रहे हैं。 यह भी पढ़ें- हरिद्वार में नाले में गिरी बच...