हरिद्वार, जुलाई 26 -- Haridwar News: कुष्ठ एवं असहाय लोक सेवा समिति संस्था की वार्षिक आम बैठक रानीपुर स्थित होटल में आयोजित की गयी। बैठक में संस्था के अध्यक्ष नारायण आहूजा ने बताया कि संस्था के सदस्यों के सहयोग से पांच कुष्ठ रोगी आश्रम, अनाथ बालिका आश्रम एवं 25 परिवारों को निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा एवं डा.वीरेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा गरीब असहाय परिवारों की मदद की जा रही हैं। दो अनाथ लड़कियों की शादी में संस्था के सदस्यों द्वारा दो लाख रुपये नगद एवं घरेलू जरूरत का सामान भी दिया गया। संस्था के सदस्य कुष्ठ रोगियों की सेवा, मलिन बस्तियों, झुग्गी बस्ती में रह रहे परिवारों के उत्थान में आगे बढ़कर सहयोग करते हैं। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: रक्तदान शिविर, स्मारिका प्रकाशन और वृक्षारो...