Haridwar News: कुम्हार गढ़ा क्षेत्र के घरों में मिट्टी का पानी सप्लाई हो रहा
हरिद्वार, जुलाई 11 -- Haridwar News: कनखल के कुम्हार गढ़ा क्षेत्र के घरों में नल से मिट्टी के बदबूदार पानी की सप्लाई होने की समस्या बन गई है। इस वजह से क्षेत्र की करीब एक हजार की आबादी पर दूषित पानी पीकर बीमार पड़ने का खतरा बन रहा है। पाइप लाइन से गंदे पानी की सप्लाई होने से लोग परेशान है। वहीं अधिकारियों के अनुसार पेयजल निगम ने क्षेत्र में नई पाइप लाइन बिछाई है। इस वजह से मिट्टी का पानी सप्लाई होने की समस्या बनी है। कुम्हार गढ़ा क्षेत्र में हाल के दिनों में उत्तराखंड पेयजल निगम ने नई पाइप लाइन बिछाने का काम किया। नई पाइप लाइन को नए पंपिंग स्टेशन से जोड़ा गया है। इस वजह से लोगों के घरों में गंदे पानी की सप्लाई होने लगी है। अधिकारियों ने अनुसार पानी को साफ होने में दो दिन का समय लग जाएगा। उधर कुम्हार गढ़ा क्षेत्र के करीब 200 घरों में गंदे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.