Haridwar News: कुत्ते घुमाने को लेकर विवाद में केस दर्ज
हरिद्वार, अगस्त 27 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर में कुत्ते को घुमाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चाकू और ईंट से पीड़ित के सिर पर कई वार किए गए। साथ ही मारपीट करते हुए दंपति को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नवोदय नगर गली नंबर पांच निवासी वीरेश कुमार ने शिकायत पत्र देकर बताया कि 24 अगस्त की शाम को आयुष अपना कुत्ता घुमाते हुए उनके घर के बाहर पहुंचा। इस दौरान पीड़ित की पत्नी सुषमिता ने आयुष को कुत्ते को आगे ले जाकर घुमाने के लिए कह दिया। आरोप है कि इस बात पर आयुष ने गाली गलौज और अभद्र व्यवहार किया। विवाद के बाद आयुष ने अपने पिता विष्णु प्रसाद को बुला लिया। काम से घर पहुंचने पर पीड़ित वीरेश पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.