हरिद्वार, अक्टूबर 22 -- Haridwar News: आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर एनएचएआई ने गुरुवार को हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान चंडीघाट पुल से कांगड़ी तक हाईवे के दोनों ओर नालों के ऊपर और सड़क किनारे किए गए अनधिकृत कब्जों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार, अभियान चिड़ियापुर बॉर्डर तक चलाया जाएगा। एनएचएआई के स्थलीय अभियंता विनोद उनियाल ने बताया कि कुंभ मेले की तैयारियों के साथ ही दूसरे राज्य से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से स्वतः संज्ञान लेकर दिए गए आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को चंडीघाट पुल से कांगड़ी तक अतिक्रमण हटाया गया। अभियान चिड़ियापुर बॉर्डर तक जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान श्यामपुर कोतवाली पुल...