हरिद्वार, अक्टूबर 25 -- Haridwar News: आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के तहत धर्मनगरी में रविवार को लगातार पांचवें दिन विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। 24 संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गंगा घाटों, सार्वजनिक स्थलों और औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमदान किया।अभियान के तहत शीतला माता घाट, भीमगोड़ा, गोविंद घाट, अमरपुर, सर्वानंद और सतनाम घाट सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई की गई। चंडी देवी उड़न खटोला के आसपास और नेशनल हाईवे पर उषा ब्रेको लिमिटेड के कर्मचारियों तथा दुकानदारों ने अभियान चलाकर 205 किलोग्राम कूड़ा एकत्र किया। इसमें 135 किलोग्राम गीला और 70 किलोग्राम सूखा कूड़ा शामिल रहा। वहीं, सिडकुल सेक्टर-8 में सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने सफाई अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: गोविंद घाट पर चला स्वच्छता अभियान, गंगा की सफाई में जुटे स्वयंसेवक इ...