Haridwar News: कुंभ से पहले लघु व्यापारियों को आधुनिक रेहड़ी देने की मांग
हरिद्वार, अक्टूबर 22 -- Haridwar News: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को व्यवस्थित करने की मांग उठी है। लघु व्यापार एसोसिएशन ने लाइसेंसधारक कारोबारियों को आधुनिक रेहड़ी उपलब्ध कराने और वेंडिंग जोन निर्धारित करने की मांग की है। लघु व्यापार एसोसिएशन ने नगर निगम में पंजीकृत और लाइसेंसधारक कारोबारियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की मांग भी की है। संगठन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ईमेल भेजा है। इसमें फेरी नीति के तहत कारोबारियों को व्यवस्थित करने की मांग दोहराई गई है। प्रथम वेंडिंग जोन में प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में विभिन्न लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभा में तय किया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कारोबार प्रमाण पत्र और लाइसेंस प्राप्त करने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.