Haridwar News: कुंभ से पहले बहादराबाद और ज्वालापुर में बनेंगे 530 मीटर लंबे घाट
हरिद्वार, नवम्बर 3 -- Haridwar News: कुंभ-2027 की तैयारियों के तहत गंगा घाटों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है। मंगलवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बहादराबाद और ज्वालापुर में निर्माणाधीन तीन घाटों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति जांची। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने और गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। बहादराबाद में बैरियर संख्या छह के पास करीब 200 मीटर लंबे छठ पूजा घाट का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल के अपस्ट्रीम क्षेत्र में लगभग 300 मीटर और दुर्गा मंदिर के पास करीब 30 मीटर लंबे घाट का निर्माण कार्य चल रहा है। तीनों घाटों की कुल लंबाई करीब 530 मीटर होगी। इनके तैयार होने से स्थानीय लोगों के साथ ही धार्मिक आयोजनों में आने वाले श्रद्धालुओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.