हरिद्वार, अक्टूबर 22 -- Haridwar News: कुंभ 2027 से पहले गंगा घाटों को स्वच्छ रखने के लिए एकम्स ग्रुप ने सफाई अभियान जारी रखने की पहल की है। कंपनी की ओर से अग्रसेन घाट से मालवीय घाट तक करीब 2.7 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई की योजना बनाई गई है। ग्रुप पिछले 18-19 वर्षों से गंगा स्वच्छता अभियान में योगदान दे रहा है। एकम्स की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत अग्रसेन घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। इसमें कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने हिस्सा लिया। घाटों से कचरा हटाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की गई है। व्यापक क्षेत्र में सफाई के लिए अतिरिक्त श्रमिकों की मदद भी ली जा रही है। एकम्स के प्रबंध निदेशक संदीप जैन ने कहा कि मां गंगा आस्था, संस्कृति और जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी निर...