हरिद्वार, अक्टूबर 15 -- Haridwar News: कुंभ-2027 में श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने और भगदड़ रोकने के लिए वैकल्पिक निकासी मार्ग तैयार किए जाएंगे। पार्किंग स्थलों से प्रमुख घाटों तक शटल बसें चलाने के साथ ट्रेन संचालन और यातायात प्रबंधन की ठोस योजना बनाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को मेला नियंत्रण भवन में कुंभ की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। सतपाल महाराज ने कहा कि पिछले कुंभ आयोजनों के अनुभवों के आधार पर व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए। बसों और ट्रेनों के संचालन की ठोस योजना बनाकर उसका प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को...