Haridwar News: कुंभ के लिए 3505 पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार, अक्टूबर 26 -- Haridwar News: हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। चार माह से चल रहे प्रशिक्षण के 13 चरणों में 3505 पुलिसकर्मियों को मेले की व्यवस्थाओं और चुनौतियों से निपटने के तरीके बताए गए। सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में सोमवार को प्रशिक्षण के 13वें चरण के समापन पर पुलिस महानिरीक्षक अनंत शंकर ताकवाले ने इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ. नरेश चौधरी के योगदान की सराहना की। पुलिस विभाग के निर्देशन और कुंभ मेला पुलिस के संयोजन में पिछले चार माह से विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें पूर्व में कुंभ और अर्धकुंभ मेले में ड्यूटी कर चुके अनुभवी विशेषज्ञों के माध्यम से पुलिसकर्मियों को मेले की व्यवस्थाओं और चुनौतियों से निप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.