हरिद्वार, अक्टूबर 30 -- Haridwar News: कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन ने बैरागी कैंप से कनखल तक घाटों, पुलों और संपर्क मार्गों के निर्माण पर फोकस बढ़ा दिया है। बैरागी कैंप, सती द्वीप, दक्ष द्वीप और कनखल क्षेत्र में चल रहे कार्यों को समय से पूरा करने के लिए मेलाधिकारी सोनिका ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही, स्नान और ठहरने से जुड़ी सुविधाओं को समय से विकसित करने को कहा। मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप, सेक्टर-12 स्थित नया टापू, सती द्वीप और दक्ष द्वीप का निरीक्षण कर कुंभ शिविरों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शिविर स्थलों पर भूमि की सफाई, समतलीकरण और ड्रेसिंग के कार्यों की प्रगति देखी। इसके...