हरिद्वार, नवम्बर 2 -- Haridwar News: कुंभ-2027 में आने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अहसास कराने के लिए शहर को नया स्वरूप दिया जा रहा है। कुंभ नगरी को सनातन परंपरा और धर्म-संस्कृति के रंगों में रंगने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत कनखल क्षेत्र की पुरानी इमारतों को एकरूप रंगों में रंगा जा रहा है। वहीं, हाईवे के फ्लाईओवर भी धार्मिक चित्रकारी से सजाए जा रहे हैं। इन चित्रों में साधु-संतों के साथ सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रसंगों को स्थान दिया जा रहा है। कोशिश है कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को शहर में प्रवेश करते ही हरिद्वार की धार्मिक पहचान और आध्यात्मिक परंपरा की झलक दिखाई दे। कुंभ मेले के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में शहर की सुंदरता बढ़ाने क...