हरिद्वार, अक्टूबर 13 -- Haridwar News: कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत मेलाधिकारी सोनिका ने मंगलवार को बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सफाई, सड़क सुधार, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा पर भी जोर दिया। मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप के प्रवेश द्वार, आईरिस पुल के आसपास और फ्लाईओवर के नीचे के क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने पीआईयू के अधिकारियों को जमा मलबा हटाने, साफ-सफाई कराने और सौंदर्यीकरण के कार्य प्राथमिकता से पूरे करने को कहा। सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक स्थानों पर दीवार बनाने के निर्देश भी दिए। आईरिस पुल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए प्र...