Haridwar News: कुंभ: शहर की सड़कें 5.84 करोड़ की लागत से चमकेगी
हरिद्वार, जुलाई 5 -- Haridwar News: कुंभ कार्यों के तहत शहर की विभिन्न सड़कों का पुनर्निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा। करीब 5.84 करोड़ की लागत से हरिद्वार के चार चौराहों के आंतरिक मार्गों, कनखल और ज्वालापुर के दो मुख्य सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए सड़क किनारे फुटपाथ का निर्माण होगा। सड़कों के निर्माण काम के लिए लोनिवि. ने निविदा आमंत्रित की है। हरिद्वार के आर्य नगर चौक, चंद्राचार्य चौक, देवपुरा चौक और शंकराचार्य चौक के आंतरिक मार्गों और ज्वालापुर में बीएचईएल बैरियर से गुघाल मंदिर तक सड़क का नवीनीकरण काम कुंभ मेले से पहले पूरा किया जाएगा। करीब 3.60 करोड़ की लागत से इन सभी सड़कों के पुनर्निर्माण काम होगा। सड़क निर्माण में बिटुमिनस कंक्रीट से डामर सड़क की सबसे ऊपरी और सबसे महत्वपूर्ण परत को बनाया जाएगा। यह मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.