हरिद्वार, सितम्बर 10 -- Haridwar News: किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर से मुलाकात की। संगठन ने विधायक को मांग पत्र सौंपकर किसानों को सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली और पानी उपलब्ध कराने तथा प्रदेश के सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी उद्योगों में कम से कम 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देने संबंधी शासनादेश को प्रभावी ढंग से लागू कराने की मांग की। विधायक ने मांगों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया। संगठन ने कहा कि उत्तराखंड जल और जलविद्युत संसाधनों से समृद्ध प्रदेश है। ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए बिजली और पानी की पर्याप्त सुविधा मिलनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में किसान मजदूर संगठन ने विधायक रवि बहादुर को सौ...