Haridwar News: किसानों का दूसरे दिन भी जारी रहा धरना
हरिद्वार, अगस्त 22 -- Haridwar News: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर चल रहा तीन दिवसीय धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने सरकार पर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण किसान दो दिन से धरने पर बैठे हैं। जबकि सरकार चाहे तो एक दिन में किसानों की मांगों को मानकर अपना बड़प्पन दिखा सकती है। मुख्यमंत्री ने नहर का सिंचाई शुल्क माफ नहीं किया जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों के उत्पादों को जैविक केंद्र बनाकर पूरे देश में बेचने की अनुमति मिलनी चाहिए। यह भी पढ़ें- ट्यूबवेल की मुफ्त बिजली सहित कई मांगों को लेकर किसानों का धरना सरकार चीनी के भाव तो बढ़ा रही है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.