हरिद्वार, सितम्बर 5 -- Haridwar News: सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की उपचार के दौरान मौत के बाद शनिवार को परिजनों और क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रेल चौकी पहुंच गए। इस दौरान करीब परिजनों ने दो घंटे तक चौकी में हंगामा किया। मौके पर परिजनों ने पुलिस पर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे हटाने का आरोप भी लगाया। भीड़ बढ़ने से चौकी के बाहर जाम की स्थिति बन गई। वहीं लोगों का आक्रोश बढ़ता देख आसपास के थानों की फोर्स को मोके पर बुलाया गया। परिजनों के अनुसार, 30 अगस्त की रात ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रविदास चौक अंडरपास के पास महफिल रेस्टोरेंट के सामने तेज रफ्तार कार ने लौधामंडी निवासी किशोरी को टक्कर मार दी थी। आरोप है कि कार चालक किशोरी को करीब 300 मीटर तक वाहन के साथ घसीटत...