हरिद्वार, अगस्त 30 -- Haridwar News: लालढांग क्षेत्र के गेड़ीखाता, चिड़ियापुर और चंडीघाट बस्ती में श्यामपुर पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर 170 से अधिक किरायेदारों का सत्यापन किया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 10 मकान मालिकों के चालान किए गए। कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि लोगों से किरायेदार रखने से पहले उनकी आईडी और पहचान की जांच करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अपराधियों और संदिग्ध लोगों को शरण नहीं मिलनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...