Haridwar News: कार सवार आरोपियों ने युवक को पीटा, सिर पर वार किया, केस दर्ज
हरिद्वार, सितम्बर 22 -- Haridwar News: शिवालिक नगर में कार सवार आरोपियों ने एक युवक के साथ मारपीट की। हमले में पीड़ित के सिर में चोट आई है। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव नगर कॉलोनी, गोविंदपुरी निवासी सागर गिरी ने तहरीर में बताया कि वह 19 सितंबर को दोस्तों के साथ शिवालिक नगर में खाना खाने गया था। लौटते समय एक कार चालक अनियंत्रित तरीके से वाहन चला रहा था। इस पर उसने चालक को टोका, जिससे कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद कार सवारों ने पीछा कर उसे रास्ते में रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.