हरिद्वार, जुलाई 29 -- Haridwar News: कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के लिए बहादराबाद पुलिस ने बुधवार को हाईवे पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने रानीपुर झाल से बोंगला बाईपास तक सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों को हटवाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने चेतावनी दी कि कांवड़ मार्ग पर दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गैरोला ने बताया कि सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों के कारण हाईवे संकरा हो रहा था, जिससे कांवड़ियों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई थी। अभियान के दौरान पुलिस ने कब्जे हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्...