हरिद्वार, जुलाई 12 -- Haridwar News: आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए कांवड़ियों के लिए नहर पटरी मार्ग को साफ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। रविवार को काली मंदिर से चंडीघाट, गौरीशंकर पार्किंग होते हुए 4.2 तिरछा पुल कांगड़ी तक नहर पटरी के दोनों ओर उगी झाड़ियों और ऊंची घास की कटाई शुरू कराई गई। मौके पर मौजूद ठेकेदार मान सिंह ने बताया कि यह कार्य जिला पंचायत, हरिद्वार की ओर से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 4.2 तिरछा पुल से आगे नहर पटरी होते हुए रसियाबढ़ तक सफाई का कार्य वन विभाग की ओर से कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Haridwar News: कांवड़ यात्रा: होटल-ढाबा संचालकों को पुलिस की हिदायत यह भी पढ़ें- Shamli News: नगर पालिका ने शुरू किया कांवड़ मार्ग की सफाई का अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...