हरिद्वार, अगस्त 5 -- Haridwar News: कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बढ़ती कांवड़ियों की भीड़ के बीच जीआरपी उत्तराखंड ने स्टेशन, प्लेटफार्म और पार्किंग क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बम निरोधक दस्ता, ड्रोन और हाईटेक सीसीटीवी से संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। भीड़ नियंत्रण, नियमित अनाउंसमेंट और पैदल मार्गों के सुचारू संचालन से रेल यातायात को सुरक्षित बनाया गया है। जीआरपी ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों का पालन करने, संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस या रेलवे हेल्पलाइन को सूचना देने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...