हरिद्वार, जुलाई 13 -- Haridwar News: आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने तथा मेला मार्गों और घाटों की सभी व्यवस्थाएं मेला शुरू होने से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, एम्बुलेंस, अग्निशमन, खाद्य सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओ...