Haridwar News: कांवड़ मेले को लेकर व्यापारियों संग पुलिस की बैठक
हरिद्वार, जुलाई 14 -- Haridwar News: आगामी कांवड़ मेला-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर कोतवाली में मंगलवार को व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों और अन्य लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव लिए। व्यापारियों ने भी मेले को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली ने व्यापारियों एवं संभ्रांत नागरिकों से सीधा संवाद किया। अधिकारियों ने पिछले कांवड़ मेले में मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए इस वर्ष भी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की।बैठक यह भी पढ़ें- Roorki News: ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए मजबूत रूट डायवर्जन प्लान होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.